नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बल्लेबाज विराट कोहली का फॉर्म लंबी बहस का विषय बन गया है. पिछले तीन साल से वे एक शतक के लिए तरस रहे हैं. विराट अब बड़ा स्कोर भी नहीं बना पा रहे हैं. ऐसे में हर कोई उन्हें ब्रेक की सलाह देने लगा है, तो कोई उनकी तकनीक को लेकर सवाल उठा रहा है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी इस मामले मं अपनी राय रखी है. पूर्व क्रिकेटर गावस्कर ने विराट कोहली के मौजूदा फॉर्म पर चिंता व्यक्त की है. विराज के ऑफ स्टम्प की लाइन पर आ रही परेशानियों को भी उन्होंने उजागर किया है. गावस्कर ने कहा है कि अगर विराट कोहली के साथ उन्हें कुछ वक्त मिले तो वे कुछ बातें उन्हें बता सकते हैं.

विराट बड़े प्लेयर
सुनील गावस्कर ने कहा है कि अगर उन्हें विराट कोहली के साथ कुछ मिनट मिलें तो वे शायद कुछ मदद कर सकते हैं. गावस्कर ने विराट कोहली की फॉर्म को लेकर कहा है कि ऑफ स्टम्प लाइन को लेकर उन्हें जो दिक्कत आ रही है उस पर बात करूंगा. अगर मुझे उनके साथ 20 मिनट मिलते हैं, तो शायद मैं उनको बता पाऊं कि ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए. ये पक्का फायदा करेगा, इसपर मैं कुछ नहीं कह सकता लेकिन शायद मैं उनकी मदद कर पाऊंगा.

गावस्कर ने कहा कि चूंकि विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं तब ऐसे में उनकी कोशिश है कि वह बॉल को टच कर सकें. आप चाह रहे हैं कि हर बॉल पर रन आए, लेकिन यहां गलती हो रही है. विराट कोहली की लगातार हो रही आलोचना के बीच सुनील गावस्कर ने उनका बचाव भी किया. गावस्कर बोले कि विराट कोहली का रिकॉर्ड तो देखिए. उन्होंने देश के लिए कुल 70 शतक जमाए हैं. ऐसे में अगर वे कुछ फेलियर करते हैं तो हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए. बड़े से बड़ा प्लेयर भी कुछ फेलियर करने की छूट ले ही सकता है. 

गावस्कर ने कहा कि मैं भी ओपनिंग बल्लेबाज रहा हूं. ऑफ स्टम्प की लाइन ने मुझे भी लगातार परेशान किया है. कुछ चीज़ें हैं जो यहां पर विराट कोहली की मदद कर सकती हैं.