गुजरात के गे प्रिंस मानवेंद्र सिंह गोहिल की शादी सर्टिफाइड हो गई है। प्रिंस मानवेंद्र ने बीते सप्ताह 6 जुलाई को शादी की थी। करीब 9 साल पहले प्रिंस मानवेंद्र ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था और तब से वे अपने गे पार्टनर एड्रेस रिचर्डस के साथ ही रह रहे हैं।  

भारत के पहले गे राजकुमार मानवेंद्र सिंह गोहिल किसी परिचय के मोहताज नहीं है। 2007 में द ओपरा विनफ्रे शो में उनके रहस्योद्घाटन ने न केवल उनके समुदाय को नाराज किया, बल्कि उनके परिवार ने भी उन्हें अस्वीकार कर दिया था । मानवेंद्र ने अपने माता-पिता को भी ये बताया था, कि वो गे हैं, लेकिन  एक शाही परिवार से होने के कारण उनकी परेशानी और भी बढ़ गई थी ।

लेकिन आज समय बदल गया है आज वो ग्लोबल प्राइड आइकॉन हैं। इसका श्रेय उनके पति डीएंड्रे रिचर्डसन को जाता है, जिन्होंने इस लड़ाई में मानवेंद्र की मदद की। वे कैसे मिले, इस बारे में बात करते हुए, मानवेंद्र ने बताया कि हम 2009 में ऑनलाइन मिले थे और ड्यूक शाही भारतीय पोशाक में मेरी प्रोफ़ाइल तस्वीर को देखकर आकर्षित हुए थे । 2009 से 2011 तक हम सिर्फ चैट करते थे और कभी-कभार कॉल भी करते थे। हम ड्यूक की पहली भारत यात्रा के दौरान मिले थे ।"

मानवेंद्र राजपीपला रियासत के रघुवीर सिंह और रुकमणी देवी के पुत्र हैं। मानवेंद्र पहले भी शादी कर चुके हैं, लेकिन वैवाहिक जीवन से संतुष्ट न होने के कारण 2009 में उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था। गे कपल में भी एक पति और दूसरा पत्नी होता है, लेकिन सरसरी तौर पर देखकर ये बताना संभव नहीं होता है, कि कौन हस्बैंड है और कौन वाइफ। 

मानवेंद्र को उनके गे होने का पता तब,चला था जब वे मात्र 12 साल के थे। मानवेंद्र की पढाई मुंबई स्कॉटिश और मीठी बाई अमृतलाल कॉलेज से हुई है। मानवेंद्र किसी भी राजसी परिवार से ताल्लुक रखने वाले पहले गे प्रिंस हैं। मानवेंद्र काफी लंबे समय से गे कम्युनिटी के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने समलैंगिक लोगों के अधिकारों को बढ़ाने के लिए अपने महल में ही गे कम्युनिटी सेंटर खोला है। 

ये सेंटर खोलने का फैसला मानवेंद्र सिंह गोहिल ने तब किया था जब 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 हटाकर समलैंगिक  रिश्तों को अपराध के दायरे से बाहर कर दिया था। फिलहाल गे प्रिंस मानवेंद्र सिंह गोहिल अपनी शादी को लेकर काफी खुश नज़र आ रहे हैं और हो भी क्यों न उनकी को शादी कानूनी तौर पर मान्यता जो मिल गई है।