जब शरीर स्वस्थ होगा तो त्वचा भी साफ निखरी एवं दमकती हुई दिखाई देगी। संतुलित आहार, नियमित जीवनशैली, अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। अनहेल्दी लाइफ स्टाइल एवं आहार के कारण बीमार होने की संभावना ज्यादा होती है, जिसके कारण त्वचा की चमक चली जाती है। कई बार शुष्क हवा, ठंडा मौसम, सूरज की तेज रोशनी, पानी से अत्यधिक संपर्क, केमिकल्स और कठोर साबुन के इस्तेमाल से भी हाथ रूखे हो जाते हैं।

साबुन और धूप के संपर्क में आने से हमारे हाथों रूखे हो सकते हैं। कई बार हाथों की देखभाल न करने पर वे रूखे हो जाते हैं। हाथों को पर्याप्त नमी  न मिलने से हाथों की त्वचा शुष्क हो जाती है।  इसके लिए चीनी की मदद से एक हैंड स्क्रब बनाया जा सकता है। लोग अपने चेहरे पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन हाथों को वह अनदेखा ही कर देते हैं। लेकिन वास्तव में साबुन से लेकर गंदगी तक, कई तरह की मार आपके हाथों को ही झेलना पड़ता है।

जिसके कारण हाथों में रूखेपन की समस्या अधिक होने लगती है। कई ऐसे भी लोग होते हैं, जिनके हाथ काफी रूखे और खुरदुरे हो जाते हैं। यहां तक कि जब वह खुद अपने चेहरे को छूते हैं तो हाथों का खुरुदरापन उन्हें परेशान करने लगता है। अगर आपकी आपको भी ये समस्या है, तो आप इन उपायों को अपनाकर अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।

स्वीट आलमंड ऑयल लगाएं-

हाथों के रूखेपन को दूर करने के लिए अतिरिक्त नमी प्रदान करना आवश्यक है। आलमंड ऑयल में मौजूद फैटी एसिड आपके हाथों को मुलायम बनाने में मददगार साबित हो सकता है। आपको बस इतना करना है कि बादाम के तेल को अपने हाथों पर रगड़ें और उन्हें तब तक ऐसे ही छोड़ दें जब तक कि त्वचा तेल  को एबजॉर्ब कर ले। ऐसा दिन में कम से कम एक बार करना चाहिए। आप इसे रात भर लगाकर भी छोड़ सकते हैं।

एलोवेरा –

अपने हाथों को मुलायम रखने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना अच्छा विचार है। इसमें अच्छी मात्रा में पॉलीसेकेराइड होते हैं, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और मॉइस्चराइज रखने के लिए काम करते हैं। थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें और इसे अपने हाथों पर अच्छी तरह से रगड़ें, आधे घंटे के बाद इसे धो लें। ऐसा दिन में दो बार करने से आपकी हथेलियां कुछ ही समय में नरम हो जाएंगी।

चीनी से बनाएं हैंड स्क्रब –

अधिकतर मामलों में आपके हाथों को पर्याप्त रूप से नमी इसलिए नहीं मिलती है, क्योंकि सतह पर शुष्क त्वचा की उपस्थिति है। ये फ्लेक्स नीचे की अच्छी स्वस्थ त्वचा को ठीक से हाइड्रेटेड होने से रोकते हैं। ऐसे में चीनी की मदद से एक हैंड स्क्रब बनाया जा सकता है। नारियल के तेल और चीनी का एक छोटा सा मिश्रण आपको अपने हाथों की डेड स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करेगा।

पेट्रोलियम जेली –

जब मॉइश्चराइजेशन की बात आती है तो पेट्रोलियम जेली का उपयोग करना यकीनन एक अच्छा विचार है। आपको बस इतना करना है कि जेली को अपने हाथों पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। ऐसा रोजाना करने से आपके हाथों को फिर से मुलायम बना सकते हैं।