कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता गुलान नबी आज़ाद ने साोमवार को अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम 'डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी' रखा है। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी का ध्वज का भी अनावरण किया है।
गुलाम नबी आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पार्टी के नाम का ऐलान करते हुए अपनी प्राथमिकता भी बताई। साथ ही उन्होंने पार्टी के ध्वज की रूपरेखा भी बताई। साथ ही पार्टी के चुनाव चिन्ह चुनाव को लेकर गोपनीयता बरती।
इससे पहले गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि मुझे बेहद ही पॉजिटिव और अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहें है और जब पार्टी बनेगी तो वो चुनाव लड़ने के लिए बनेगी घर पर बैठने के लिए नहीं। आजाद ने पिछले महीने कांग्रेस के साथ अपने पांच दशक से अधिक लंबे राजनीतिक जुड़ाव के बाद इस्तीफ़ा दे दिया था।
पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष को संबोधित हुए अपने 5 पन्नों के पत्र में गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने 2013 में कांग्रेस उपाध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद पूरे परामर्श तंत्र को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अब वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है।