भोपाल।
बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित कुंदन नगर में छठवीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। वह अपनी नानी के घर आई थी, तभी छठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। अब वह गिरी है या फिर कूदी है इस बात की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम के बाद परिजन के बयान दर्ज किए जाएगे।
थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि वंदना चौहान पिता हरिओम चौहान ( 22 ) कुंदन नगर बाग सेवनिया में रहती थी। वंदना की नानी कोला बिल्डिंग बागसेवनिया में रहती है। परिजन ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपनी नानी के घर गई थी, वहां छठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। परिजन उसे एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, वहा डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि वंदना बीकाम सेकंड ईयर की छात्रा थी और कल कॉलेज से पेपर देकर लौटी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि पेपर बिगड़ने के कारण उसने छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। इसी थाना क्षेत्र स्थित कुंजन नगर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मनीषा इंगले पिता मांगी लाल इंगले (18) गणेश नगर में रहती थी। वह कुंजन नगर में केयर टेकर का काम करने जाती थी। शुवार दोपहर वह काम पर गई? थी और वहीं उसने फांसी लगा ली। नजर पड़ते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।