सोशल मीडिया पर रीवा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक एक युवती को बेरहमी से पीटते हुए नज़र आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज़ कर तलाश शुरू कर दी थी. फिलहाल मिल रहीं जानकारी के अनुसार, पुलिस ने प्रेमी पंकज त्रिपाठी और वीडियो बनाने वाले भरत साकेत को यूपी के मिर्जापुर से किया गिरफ्तार कर लिया हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. प्रेमिका ने युवक से शादी कर साथ चलने को कहा था. इससे गुस्साए युवक ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. बड़ी बात यह है कि युवक का कोई परिचित इसका वीडियो भी बनाता रहा.
स्थानीय लोगों ने लड़की को युवक के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने पिटाई के वायरल वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं.
सोशल मीडिया में वहशी युवक के खिलाफ पुलिस की मामूली कार्रवाई पर सवाल उठाया जा रहें है. यह कहा जा रहा है कि रीवा की पुलिस ने इस राक्षस को धारा 151 की खानापूर्ति करके छोड़ दिया. अगर परिवार खूंखार के खौफ से शिकायत नहीं करवाएगा,तो क्या पुलिस इससे भी खौफनाक अगली वारदात के लिए राक्षस को आजाद छोड़ देगी बताएं क्या ये घटना 151 की है? साथ ही पुलिस की तरफ से अभी इसपर कोई सफाई सामने नहीं आई हैं.