इसके जरिए वह पहले लड़कियों को धोखा देकर उनसे दोस्ती करता है। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म । उसने आईएएस के रूप में भोपाल की एक नर्स से भी शादी की। बाद में उसने यह कहकर छोड़ दिया कि वह पहले से शादीशुदा है।

उसके अपराधों की सूची बहुत लंबी है। 9 मार्च 2022 को उसने अजमेर (राजस्थान) के एक होटल में एनजीओ चलाने वाली दिल्ली की लड़की के साथ रेप किया। लड़की ने शुक्रवार को अजमेर पुलिस में मामला दर्ज कराया है l उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लखनऊ की एक युवती से ठगी की है। उसने भोपाल की तीन युवतियों को इसी तरह ठगा है।

उसने नरसिंहपुर निवासी भारती नाम की नर्स की मार्कशीट चुरा ली। जिसके बाद वह पैसे की मांग करने लगा। उसने भारती को आईएएस अधिकारी बनने के लिए कहकर नौकरी देने का भी वादा किया। भोपाल की हनुमानगंज पुलिस ने उन्हें 2020 में धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद उसने जयपुर में धोखाधड़ी की। तीन महीने जेल में बिताने के बाद, उसने लड़कियों का शिकार करना शुरू कर दिया।

नवीन फेसबुक के जरिए युवक-युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है। लड़कियों को बताता है कि वह एक आईएएस अधिकारी है। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली में है। वह लड़कियों से चैटिंग करने लगता है। इस दौरान वह युवतियों से मोबाइल नंबर लेता है। विश्वास जीतने के लिए लड़कियों को व्हाट्सएप पर अपनी एक तस्वीर भेजता है। इसमें वह ऑफिस में बैठे नजर आता है। इससे लड़कियां प्रभावित होती हैं। शादी के लिए तैयार हो रही लड़की को उससे मिलने के लिए आमंत्रित करता है। वहां  उसके साथ दुष्कर्म करता है। जिसके बाद वह चुपके से फरार हो जाता है। मोबाइल भी बंद हो जाता है। उसने दिल्ली में एक एनजीओ चलाने वाली युवती से आर्य समाज मंदिर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था।