सेमीकंडक्टर चिप संकट को देखते हुए कार निर्माता कंपनियां अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी कर रही है। इस सूची में टोयोटा किर्लोस्कर का नाम भी जुड़ गया है। टोयोटा ने जुलाई महीने में अपनी चुनिंदा कारों की कीमतों में इजाफा किया है।
कंपनी ने टोयोटा ग्लैंजा की कीमतों में कंपनी ने 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। टोयोटा ग्लैंजा के बेस मॉडल की कीमत बढ़ोतरी के बाद 5.53 लाख एक्स शोरूम दिल्ली होगी। वहीं अर्बन क्रूजर एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसके टॉप मॉडल के लावा कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट की कीमत में 15 हजार रुपए की बढ़ोतरी की है। टोयोटा अर्बन क्रूजर के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9,02,500 रुपए एक्स शोरूम, दिल्ली थी जो अब बढ़कर 9,17,500 रुपए हो गई है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा अपनी कंपनी की बेस्ट सेलिंग एमपीवी है। इस एमपीवी के डीजल इंजन वेरिएंट की कीमतों में कंपनी ने 1 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है लेकिन इसके पेट्रोल इंजन वेरिएंट की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं। टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमतों में कंपनी ने सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है। इसके पेट्रोल इंजन वेरिएंट पर कंपनी ने 61 हजार रुपए की बढ़ोतरी की है लेकिन इसके डीजल वेरिएंट पर कंपनी 1.14 लाख रुपए तक की बढ़ोतरी की है।