गोवा में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने मिलकर गोवा को लूटा और गोवा में कुछ नहीं किया। इन पार्टियों को 5 साल और देने से कुछ नहीं होगा, बल्क़ि इससे बर्बादी ही होगी। गोवा के मौजूदा हालात के लिए ये सभी पार्टियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे लिए गोवा के लोग वीआईपी हैं।' जितनी तेजी से प्रधानमंत्री के लिए हेलीपैड बनेगा, उतनी ही तेजी से गोवा में सड़कें, बस स्टैंड और अन्य चीजें बन जाएंगी और आपका सारा काम हो जाएगा। यदि आप उन्हें फिर से वोट देते हैं, तो उन पर 5 साल में 50,000 करोड़ रुपये और उसके बाद 1 लाख करोड़ रुपये का कर्ज होगा।

यदि आप "आम आदमी पार्टी" को वोट देते हैं, तो हम पूरा कर्ज माफ कर देंगे और बजट को लाभदायक बना देंगे। कांग्रेस को वोट देना मतलब बीजेपी को वोट देना है। पिछली बार आपने कांग्रेस के 17 विधायक चुने थे, जिनमें से 15 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी, तो कांग्रेस को वोट देने का कोई मतलब नहीं है।

दो दिवसीय दौरे पर केजरीवाल :

गोवा में विधानसभा चुनाव हैं और आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी कर रही है। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10-11 फरवरी को अपने दो दिवसीय गोवा दौरे के दौरान राज्य में प्रचार किया और पार्टी की रणनीति के बारे में चर्चा की। हम आपको बता दें कि पांच राज्यों में चुनाव हों रहे हैं। आम आदमी पार्टी इस समय पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और यूपी में चुनाव लड़ रही है। 

ये है गोवा का चुनावी कार्यक्रम :

गोवा में 14 फरवरी को वोटिंग होगी और नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। गोवा में 40 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए पार्टियों के प्रयास जारी हैं। गोवा चुनाव के लिए कुल 301 उम्मीदवार मैदान में हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने चुनाव से पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कुंडली की जांच के लिए एक सर्वेक्षण भी किया है।