देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा चल रही है। छोटे चार धाम के नाम से प्रसिद्ध इस यात्रा में चार पवित्र स्थानों में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ अैर बद्रीनाथ की यात्रा शामिल है। सामान्यतः आस्थावान सबसे यमुनोत्री से यात्रा शुरू कर गंगोत्री की और बढ़ते हैं। इसके बाद केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ धाम पहुँच यात्रा को संपन्न करते हैं। 

इन चार स्थानों के अतिरिक्त उत्तराखंड में कुछ अन्य हिल स्टेशन भी हैं अति जो बेहद मनोरम और शांत भी हैं। आइये जाने ऐसे ही स्थानों को-

लैंसडाउन:

भारत के सबसे शांत हिल स्टेशनों में से एक है। लैंसडाउन को ब्रिटिश द्वारा वर्ष 1887 में बसाया गया। उस समय के वायसराय ऑफ इंडिया लॉर्ड लैंसडाउन के नाम पर ही इसका नाम रखा गया। यहां आपको कभी भी एक समान मौसम देखने को नहीं मिलेगा। यहां मौसम हर पल बदलता रहता है। लैंसडाउन हिल स्टेशन वन्यजीव अभ्यारण्य के लिए भी प्रसिद्ध है। 

Interesting Facts And Travel Guide For Lansdowne Hill Station -Travel  Facts: खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन जाने से पहले जान लें इसके बारे में कुछ  बातें

चकराता:

चकराता हिल स्टेशन को ब्रिटिश शासनकाल में बसाया गया था। ये बेहद ही आकर्षक व मनमोह लेने वाला हिल स्टेशन है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। यहां कई खूबसूरत झरने भी है। यहां आसपास में भी कई पर्यटन स्थल है, जो घूमने लायक है। 

5 Gorgeous Hill Stations Near Chakrata That You Must Visit In 2022

बिनसर:

बिनसर को उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है। अल्मोड़ा से इसकी दूरी करीब 35 किलोमीटर है। बर्फ से ढंकी पहाड़ियों का मनोरम दृश्य बेहद मनमोहक होता है। इसके अलावा यहां कई दर्शनीय मंदिर भी हैं।  सूर्योदय व सूर्यास्त यहां देखने लायक होता है। ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए भी यह अच्छा स्थान है। 

Binsar - Offers Majestic Views Of Himalayan Peaks | Uttarakhand Tourism