इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 839 रुपए महंगा होकर 74,222 रुपए का हो गया। चांदी भी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। चांदी 6,071 रुपए महंगी होकर 92,444 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार 20 मई को 86,373 रुपए पर थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार शाम को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 73,383 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो मंगलवार को 74,222 रुपये हो गई है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर भी सोना और चांदी महंगा हुआ है। आपको बता दें कि सोमवार को सर्राफा बाजार दरों की घोषणा नहीं की गई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार शाम को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 73,383 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो मंगलवार को बढ़कर 74,222 रुपये हो गई। इसी तरह शुद्धता के आधार पर भी सोना और चांदी महंगा हुआ है।

आधिकारिक वेबसाइट ibjarats.com के मुताबिक आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 73925 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 67,987 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का रेट 55667 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 43420 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आपको बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा घोषित कीमतें विभिन्न शुद्धता वाले सोने की मानक कीमत के बारे में जानकारी देती हैं। ये सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं। आईबीजेए द्वारा जारी दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। आपको बता दें कि आभूषण खरीदते समय सोने या चांदी की कीमत अधिक होती है क्योंकि इसमें टैक्स शामिल होता है।