Gold Price: सोने की कीमतों में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम का ताजा रेट


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

Gold Price: मंगलवार 8 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर गिरावट आई, सोने की कीमत 89 हजार और चांदी की कीमत 94 हजार पर ट्रेंड कर रही है..!!

Gold Price: अगर आप आज यानी मंगलवार 8 अप्रेल को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सोना खरीदने से पहले कीमत भी जान लें। सोने की कीमतों में फिर बदलाव हुआ है। 

सोने के भाव में 650 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, लेकिन चांदी के दाम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं  हुआ है। नई कीमतों के बाद सोने के दाम 89 हजार और चांदी के भाव 94 हजार पर ट्रेंड कर रहे है।
सर्राफा बाजार द्वारा आज मंगलवार यानी 8 अप्रैल 2025 को घोषित किए गए सोने-चांदी (Gold Silver Price Today) के मुताबिक 22 कैरेट सोने (Gold Price Today) का भाव 82,400 रुपये, 24 कैरेट का भाव 89,880 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 67,420 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है। 1 किलो चांदी की कीमत 94,000 पर है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 67,420 रुपये है। कोलकाता और मुंबई सर्राफा बाजार में 67,300 रुपये है। इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 67,340 रुपए है। चेन्नई सर्राफा बाजार में 18 कैरेट सोने की कीमत 67,800 रुपए है।

भोपाल और इंदौर में 22 कैरेट सोने की कीमत 82,300 रुपये है। जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सर्राफा बाजारों में आज 10 ग्राम सोने का भाव 82,400 रुपये है। हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सर्राफा बाजारों में 82,250 पर ट्रेंड कर रहै है।

24 कैरेट सोने की कीमत भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम सोने का भाव 89,780 रुपये है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 89,880 रुपए है। हैदराबाद, केरल, बेंगलुरु और मुंबई के सर्राफा बाजारों में 89,730 रुपए है। चेन्नई सर्राफा बाजार में कीमत 89,730 रुपए है।

चांदी की ताज़ा कीमतें जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।