आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए अच्छी खबर आई है। विराट ने आईसीसी टी-20  रैंकिंग में 14 स्थानों की छलांग लगाई है। इसके साथ ही विराट अब 29 वे स्थान से 15 वे स्थान पर आ गए हैं। 

विराट ने एशिया कप के ग्रुप-4 के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शतकीय पारी खेली थी। इस पारी के बाद विराट की रैकिंग में सुधार हुआ है। विराट का यह शतक लंबे समय बाद आया था। 

विराट एशिया कप में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। विराट ने पकिस्तान और हॉंगकॉंग के खिलाफ अर्धशतकीय पारी भी खेली थी।  पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजों में पहले स्थान पर बने हुए हैं। 

एशिया कप से पहले विराट टी-20 रैंकिंग में 33 वें स्थान पर थे, अब एशिया कप के बाद कोहली 15वें नंबर पर आ गए हैं।  कोहली ने रैंकिंग में जबरदस्त वापसी कर उन बल्लेबाजों के सामने फिर से चुनौती पेश कर दी है जो इस समय टॉप पर बने हुए हैं।