इंग्लैंड में खेले जा रहे हैं पांचवें टेस्ट मी टीम इंडिया अपनी पकड़ बना चुकी है। वहीं अब इंग्लैंड से टीम इंडिया के लिए एक और गुड न्यूज़ आ रही है। कोरोना से पीड़ित कप्तान रोहित शर्मा ने रिकवरी कर मैदान में वापसी कर ली है।
इंग्लैंड से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें रोहित शर्मा नेट्स पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। नेट्स पर रोहित शर्मा टेस्ट टीम से बाहर चल रहे आर अश्विन की गेंदों को खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो पूरी तरह फिट नज़र आ रहें हैं।
.@ImRo45 - out and about in the nets! 👏 👏
— BCCI (@BCCI) July 4, 2022
Gearing up for some white-ball cricket. 👌 👌#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/nogTRPhr9a
बीसीसीआई ने इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही वीडियो शेयर कर बीसीसीआई ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि रोहित शर्मा व्हाइट बॉल सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा पांचवें टेस्ट से पहले कोरोना पॉज़िटिव हो गए थे। जिसके बाद आखिरी टेस्ट के लिए टीम की कमान जसप्रीत बुमराह को सौंपी गई थी। अब ये उम्मीद की जा रही है कि रोहित शर्मा फिट होकर दोबारा मैदान संभालेंगे उनकी वापसी से टीम इंडिया का मनोबल निश्चित रूप से बढ़ेगा।