नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार ने 27 मार्च, 2022 से भारत से और भारत के लिए सभी अनुसूचित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की मंज़ूरी दे दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ाने फ़िर से शुरू हो रही है। सरकार ने 23 मार्च 2020 को कोरोना महामारी में सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था, हालांकि कुछ उड़ानें, जैसे वंदे भारत, बाद में शुरू की गईं थी।
2 साल बाद सरकार ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दी मंजूरी :
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक ट्वीट के अनुसार, दो साल की अवधि के बाद, सभी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 27 मार्च, 2022 को फिर से शुरू होंगी।
India to resume commercial international passenger flights from March 27
— ANI Digital (@ani_digital) March 8, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/Ue8rmoKgeZ#InternationalFlights #India pic.twitter.com/9ZL3ZJcQVY
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्धारित दिशानिर्देशों के अधीन होंगी :
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 27 मार्च से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विदेशी उड़ानों के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही संचालित होंगी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं।
23 मार्च 2020 से हुई थी उड़ानें बंद :
उल्लेखनीय है कि 23 मार्च 2020 से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बंद करने की घोषणा की गई थी। यह सर्कुलर 19 मार्च 2020 को जारी किया गया था। इसके बाद, 28 फरवरी, 2022 के नवीनतम परिपत्र के तहत, भारत में और बाहर वाणिज्यिक यात्री सेवाओं को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया था।