स्कूलों में इस बार 1 मई से 14 जून तक छुट्टियां रहेंगी। प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग इसको लेकर जल्द ही आदेश जारी कर सकता है। ऐसे में नए सत्र की शुरुआत 15 जून से की जाएगी। हालांकि ग्रीष्मकालीन अवकाश शिक्षकों को 7 दिन कम दिया जा रहा है। शिक्षकों को यह अवकाश 1 मई से 9 जून तक मिलेगा। फिलहाल शिक्षकों ने तय समय में छात्रों की पढ़ाई पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बच्चों के स्कूल आगामी 20 अप्रैल तक ही जारी रहेंगे इसके बाद उन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश दे दिया जाएगा। बता दें कि फिलहाल प्रदेश के स्कूलों में प्राथमिक, माध्यमिक स्कूल और 11वीं की परीक्षाएं चल रही है और उसके बाद कॉपी जांचने और रिजल्ट तैयार करने का कार्य किया जाएगा।