इन दिनों सोशल मीडिया बड़े ही ग़जब तरीके से काम कर रहा है. वैसे तो जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए कई सरकारी योजनाएं काम कर रही है. लेकिन कहते है न की जब तक समस्या 'आम' न हो तब तक 'आम आदमी' का काम होता नहीं हैं.
देखो @mlkhattar साहब तुम्हारा फूफा जिंदा है।@NaveenJaihind @news24tvchannel @mhonenews @News18Haryana @HaryanaSiyasiDP @indianews_hr @OneHaryanaOffcl @HaryanaNewsline @IBN24Network @the_masla @satya_khabar @jr_sonusharma @ZeeDNHNews @jantatv_news @JagranNews @DainikBhaskar pic.twitter.com/V4QfuACEl1
— जयहिन्द (@OfficeOfJaihind) September 8, 2022
आम आदमी दम तोड़ती सरकारी कार्यालयों की व्यवस्था के चक्कर काट-काटकर थक जाने के बाद अपनी समस्याओं को सरकार की दहलीज तक ले जाने के लिए इसी सोशल मीडिया का सहारा लेना उचित समझने लगा है क्योंकि सरकार से सीधे समस्या साझा करने से पहले उसे सरकारी लाठी-डंडों से गुजरना पड़ता है. कई बार तो उसे तमाम मशक्कत के बाद भी निराश होकर ही लौटना पड़ता है.
अधिकारियों की लापरवाही से परेशान होकर एक बुजुर्ग ने भी अपनी समस्या 'आम' करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. जानकारी के अनुसार, 102 वर्षीय बुजुर्ग का नाम दुलीचंद है, जो हरियाणा के रोहतक ज़िले के गांव गांधरा के निवासी है. लापरवाही की सारी हदें पार कर अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषित करते हुए उनकी वृद्धा पेंशन बंद कर दी. इसके बाद बुजुर्ग बैंड-बाजे के साथ सरकार को जगाने के लिए घर से निकल पड़ा. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं.
हरियाणा सरकार ने 102 वर्षीय बुजुर्ग दुलीचंद को मृत घोषित करके उनकी पेंशन रोक ली। इसके खिलाफ दुलीचंद ने दूल्हा बनके बारात निकाली और सरकार को बताया कि थारा फूफा जिंदा है। 😹😹😹
— Rofl Gandhi 2.0 🏹 (@RoflGandhi_) September 8, 2022
हाल ही में हजारों बुजुर्गों की पेंशन काटी गई है, सबके बाराती बनोगे क्या @NaveenJaihind भाई? pic.twitter.com/YEF1iC0zHg
फ़िलहाल बुजुर्ग हरियाणा सरकार की दम तोड़ती सरकारी व्यवस्था की एक तस्वीर लिए सड़कों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक में भटक रहा हैं. वायरल तस्वीर में बुजुर्ग हाथ में तख्ती लिए नजर आ रहा है जिसमें लिखा है- “सरकार, थारा फूफा अभी जिंदा है”.
ताऊ थारा फूफा अभी जिंदा है !!
— Dr Vishesh (@Dr_VisheshSingh) September 8, 2022
रोहतक में जिंदा बुजुर्ग को मृत दिखा काटी पेंशन: 102 साल के दुलीचंद बोले- मैं अभी मरा नहीं हूं, पर अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई,
फिर ताऊ ने दूल्हा बन, घोड़ाबग्गी पर बैठकर रोहतक में भाजपा-जजपा की खट्टर-दुष्यंत सरकार का जुलूस निकाल दिया। pic.twitter.com/3uZ2xc0xOT
बुढ़ापे की समस्या के बीच बुजुर्ग के लिए अपनी बंद पेंशन को चालू कराना मतलब सोये हुए सरकारी तंत्र को जगाने जैसा है. बुजुर्ग को सहारा देने के लिए AAP नेता नवीन जयहिंद ने उनका हाथ थामा और प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम मनोहर लाल खट्टर से 24 घंटे में समस्या का निवारण करने को कहा गया हैं.
Thara fufa jinda hai.. Tell this to your government and chief minister. Said @NaveenJaihind while taking up the case of 102 year old man Duli Chand whi has been declared dead by Department of social justice and empowermen, Haryana. @TOIChandigarh @TOIDelhi @cmohry @DiprHaryana pic.twitter.com/heRpk21Oe6
— manvir saini (@manvirsainiTOI) September 7, 2022
सोशल मीडिया पर समस्याओं का वायरल होना तो आम बात है लेकिन क्या सरकारी तंत्र इन समस्याओं को गंभीरता से लेकर इनके निवारण के लिए तेज़ी से कोई काम करता है या नहीं..! यह अब एक बड़ा सवाल बन गया है?