मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल की मनुआभान टेकरी पर महारानी पद्मावती की प्रतिमा का अनावरण किया। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और महाराणा प्रताप के वंशज महाराज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, कार्यक्रम में साथ थे|

महाराणा प्रताप जयंती समारोह के मौके पर  सरकार का बिग इवेंट चुनावी व सियासी नजरिये से भी बहुत खास है।  दरअसल बीती जनवरी को राजपूत करणी सेना ने जंबूरी मैदान पर बड़ा प्रदर्शन करके सरकार को चौकन्ना कर दिया था। सेना मांगे पूरी नहीं होने पर जंबूरी मैदान के पास ही धरने पर बैठी थी। तब से राजपूतों की मांगों को लेकर मनाने में पूरी सरकार  जुटी हुयी है। सरकार ने समाज के लोगों को साधने की कोशिशें भी की।   

कुछ दिन पहले सीएम हाउस में भी एक कार्यक्रम हो चुका है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने आज महाराणा प्रताप जयंती पर अवकाश भी घोषित किया है। इधर राजपूत समाज के महासचिव दीपक चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती भी अन्य महापुरुषों की तरह अंग्रेजी कैलेण्डर तारीख से मनाई जाए जो 9 मई होती है।