किंग खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। जिसके मुताबिक आर्यन खान को जानबूझकर फंसाया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में  7-8 अधिकारियों की भूमिका सामने आई है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

अब इस मामले में बॉलीवुड क्रिटिक KRK का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। KRK ने आर्यन खान को सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा कि NCB की आंतरिक जांच में आर्यन खान को फर्जी केस में फंसाया जा रहा है। इसलिए अब हर एक मीडिया हाउस को आर्यन खान से माफी मांगनी चाहिए। आर्यन को बिना किसी अपराध के 28 दिन जेल में गुज़ारने पड़े थे, उसकी भी भरपाई की जाए।

अब KRK के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कभी-कभी आप अच्छी बात कह देते हैं। एक अन्य यूजर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिक्र करते हुए KRK से सवाल किया। उन्होंने लिखा, 'रिया चक्रवर्ती पर लगे झूठे आरोपों और मीडिया के निशाने का क्या?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अपने आप को अपने काम में व्यस्त रखें और कभी भी सरकारी मामलों में कदम न रखें, बस एक सलाह