प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, मध्य प्रदेश में रह रहे कश्मीरी पंडित भाई-बहन अगर वापस कश्मीर जाना चाहते हैं तो वह गृह विभाग को सूचित करें। सरकार उनकी वापसी सुनिश्चित कराने के साथ-साथ भेजने की व्यवस्था भी करेगी।
#MadhyaPradesh में रह रहे #KashmiriPandits भाई-बहन अगर वापस कश्मीर जाना चाहते हैं तो वह गृह विभाग को सूचित करें।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) March 28, 2022
सरकार उनकी वापसी सुनिश्चित कराने के साथ-साथ भेजने की व्यवस्था भी करेगी।@mohdept pic.twitter.com/gwpaNXiMSQ
द कश्मीर फाइल्स फिल्म नहीं देखने की बात कहने वाले कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा जी से निवेदन है कि वह #MadhyaPradesh में रह रहे उन कश्मीरी पंडितों की सूची उपलब्ध करा दें जो वापस जाना चाहते हैं।#TheKashmirFiles @VTankha pic.twitter.com/AMkm4qomPt
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) March 28, 2022
गृह मंत्री मिश्रा ने कहा, द कश्मीर फाइल्स फिल्म नहीं देखने की बात कहने वाले कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा जी से निवेदन है कि वह मध्य प्रदेश में रह रहे उन कश्मीरी पंडितों की सूची उपलब्ध करा दें जो वापस जाना चाहते हैं।
लोकतंत्र की इससे बड़ी विडंबना क्या होगी कि मध्यप्रदेश का बंटाधार करने वाले @digvijaya_28 जी बिजली समस्या पर जनता की राय मांग रहे हैं।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) March 28, 2022
फर्क इतना ही है कि दिग्विजय सरकार के समय बिजली कभी-कभी ही आती थी और भाजपा सरकार के समय बिजली कभी-कभी ही जाती है। pic.twitter.com/BkeNAiLZnp
कोर्ट से सजा होने के बाद दिग्विजय जी खुद को फंसाने की बात कहकर संघ और भाजपा का नाम ले रहे हैं। अगर उनका नाम बाद में जोड़ा गया तो पहले क्यों नहीं कहा?@digvijaya_28 ऐसे अविश्वसनीय व्यक्ति है, जिन्हें सजा होने के बाद न्यायपालिका पर, चुनाव हारने पर चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं रहता। pic.twitter.com/9bm7p1Hf7k
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) March 28, 2022
गृह मंत्री ने कांगेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, लोकतंत्र की इससे बड़ी विडंबना क्या होगी कि मध्यप्रदेश का बंटाधार करने वाले दिग्विजय सिंह जी बिजली समस्या पर जनता की राय मांग रहे हैं। फर्क इतना ही है कि दिग्विजय सरकार के समय बिजली कभी-कभी ही आती थी और भाजपा सरकार के समय बिजली कभी-कभी ही जाती है।
उन्होंने कहा, कोर्ट से सजा होने के बाद दिग्विजय जी खुद को फंसाने की बात कहकर संघ और भाजपा का नाम ले रहे हैं। अगर उनका नाम बाद में जोड़ा गया तो पहले क्यों नहीं कहा? दिग्विजय सिंह ऐसे अविश्वसनीय व्यक्ति है, जिन्हें सजा होने के बाद न्यायपालिका पर, चुनाव हारने पर चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं रहता।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26 नए केस आए हैं जबकि 20 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 158 हैं।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) March 28, 2022
प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 0.13% और रिकवरी रेट 98.70% है।#CoronaUpdate #MPFightsCorona pic.twitter.com/Ni8IPRiPA0
कोरोना की स्थिति पर बात करते हुए गृह मंत्री ने कहा, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26 नए केस आए हैं जबकि 20 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 158 हैं। प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 0.13% और रिकवरी रेट 98.70% है।