कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मंशा है कि किसान की आय दोगुनी हो और खेती  लाभ का धंधा बने। इसके लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में किसान हितेषी सरकार है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां रविवार के दिन भी बैंक खुले और किसानों की फसलों का बीमा करवाया गया। मेरे कृषि मंत्री बनते से ही मैंने किसानों की चिंता की है। उनकी किसी भी आपदा में हम उनके खेत तक पहुंचे हैं। किसान होने के नाते मैं किसानों का दर्द समझता हूं, इसलिए मैं फिर किसान भाइयों से निवेदन करता हूं कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार आपके हर संकट में आपके साथ खड़ी हुई है।