रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ख़बर हरियाणा से आई है। IAS अधिकारी विवेक आर्य के दादा-दादी ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। इसके साथ ही उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें उसने अपनी पूरी व्यथा लिखकर पुलिस को सौंप दी।
हरियाणा में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति अपने बच्चों से इस कदर तंग आ गए कि उन्होंने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा। अपने सुसाइड नोट में दंपत्ति ने लिखा है, 'मेरे बेटे मुझे खाने के लिए सूखी रोटी देते हैं, यह नमकीन जहर कब तक चलेगा, इसलिए मैंने सल्फास की गोलियां खा ली हैं।' तंग आ चुके बुजुर्ग दंपत्ति ने अपनी व्यथा सुसाइड नोट में लिखी है। आखिरकार अपने बच्चों की बेरुखी से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
यह दिल दहला देने वाला मामला हरियाणा के चकरी दादरी का है जहां एक बुजुर्ग दंपत्ति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आपको बता दें कि यह आईएएस विवेक आर्य के दादा-दादी की कहानी है जो वर्तमान में एक अंडर-ट्रेनी आईएएस अधिकारी हैं। विवेक आर्य ने वर्ष 2021 में यूपीएससी सीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की।
आखिरकार क्या मजबूरी थी परिवार की जो अपने माता-पिता को गर्म खाना तक नहीं दे पा रहा था परिवार। बुजुर्ग माता-पिता बासी खाना खाने को मजबूर थे। व्यथा इतनी बढ़ गई कि बुजुर्ग दंपत्ति ने किसी किसी पर निर्भर रहने के बजाए मौत को गले लगाने का ऑप्शन चुना।