श्रीलंका टीम के एशिया कप में जीत दर्ज करने के बाद श्रीलंकाई के कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि एशिया कप जीतने से टीम को अगले महीने होने वाले T-20 विश्व कप की तैयारी में मदद मिलेगी। वहीं श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने इस उपलब्धि को अपने आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के लिए "महान जीत" करार दिया है।
भानुका राजपक्षे की बल्लेबाजी मास्टरक्लास और वानिंदु हसरंगा की ऑलराउंड पारी के दम पर श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 23 रन से जीत हासिल करते हुए रविवार को श्रीलंका ने अपना छठा एशिया कप खिताब जीता।
Victory scenes at the Dubai ICS.🙌#RoaringForGlory #SLvPAK pic.twitter.com/3s21H9O8C2
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) September 11, 2022
श्रीलंका ने भी आठ सालों के बाद एशिया कप जीता है। 2014 में वनडे फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर वे आखिरकार चैंपियन बन ही गए। जबकि टी-20 फॉर्मेट में आयोजित एशिया कप में श्रीलंका दूसरी बार पहली बार विजेता बना। खराब गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान को फाइनल मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
2014 का टी 20 विश्व कप जीतने वाला श्रीलंका को 16 अक्टूबर को नामीबिया के खिलाफ क्वालीफाइंग मैच के साथ टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत करेगा।शनाका ने कहा, "हमने पिछले साल के क्वालीफायर भी खेले... यह तीन या चार साल पहले की व्यवस्था है। पिछले दो साल हमारे लिए वास्तव में अच्छे थे ... और एशिया कप जीतना वास्तव में ... विश्व कप के लिए मददगार साबित होगा।
C H A M P I O N S !
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) September 11, 2022
Men's Asia Cup Champions for the 6️⃣th time! 🏆#RoaringForGlory #SLvPAK pic.twitter.com/t3RmkBan4t
"विश्व कप क्वालीफायर भी मदद करेंगे, क्योंकि हम मुख्य टूर्नामेंट होने से पहले उन परिस्थितियों में खेलेंगे, इसलिए यह वास्तव में ये हमारे लिए अच्छा होगा।"
वहीं फाइनल में नाबाद 71 रन बनाने वाले राजपक्षे ने कहा कि टीम आक्रामकता दिखाना चाहती है।