उत्तर प्रदेश में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे धंस गया है। सेक्टर-96 के पास इस एक्सप्रेस-वे पर काफी बड़ा गड्ढा नजर आ रहा है। इसकी वजह से दो लेन का ट्रेफिक भी बंद करना पड़ा है। इसके बाद यहां पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसकी वजह से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नोएडा एक्सप्रेसवे को लंबे समय से रिपेयर किया जा रहा है, जिसके चलते भी यहां कई बार लंबा जाम लग जाता है। आपको बता दें कि एक्सप्रेसवे पर कई जगह अंडरपास का कंस्ट्रक्शन भी चल रहा, बताया जा रहा है कि सड़क धंसने या दरार पड़ने का कारण ये कंसट्रक्शन भी हो सकता है।
Part of #Noida - #GreaterNoida #expressway caves in near #Sector 96, disrupts #Traffic#नोएडा-ग्रेटर नोएडा #एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 96 के पास हुआ 15 फीट लंबा गड्ढा, #सड़क पर लगा लंबा जाम।#uttarpradesh #India #Road #RoadSafety pic.twitter.com/6bjjyrfP7O
— Gurmeet Singh, IIS 🇮🇳 (@Gurmeet_Singhhh) August 27, 2022
दो लेनों का ट्रेफिक बंद किए जाने से से एक्सप्रेसवे पर वाहनों को गुजरने के लिए स्पेस कम मिल रहा है, इसलिए ट्रैफिक स्लो भी हो गया है, और जाम जैसी स्थिति बन गई है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर जाम खुलवाने में जुटी हुई है।
बता दें कि नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का मरम्मत का काम चल रहा है। डेड लाइन की समय सीमा समाप्त होने के बावजूद एक्सप्रेसवे की मरम्मत का काम अभी तक भी पूरा नहीं हो पाया है।