रोजाना सेब खाने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। ज्यादातर जगहों पर लाल सेब खाना आम बात है, लेकिन हरे सेब सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हरे सेब में कैल्शियम, आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं और बीमारियों को दूर करते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद-

हरे सेब में क्वेरसेटिन नामक तत्व होता है। मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए हरा सेब सबसे अच्छा माना जाता है। जिन लोगों को अल्जाइमर की बीमारी है उन्हें रोजाना हरे सेब का सेवन करना चाहिए।

हड्डियों को मजबूत करें-

हरे सेब में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम जरूरी है। एक निश्चित उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में आप रोजाना हरे सेब का सेवन कर सकते हैं।

लीवर को स्वस्थ रखें-

हरे सेब में मौजूद पोषक तत्व लीवर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। हरे सेब में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होता है। यह पाचन के लिए फायदेमंद होता है।