गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सोमवार को शुरू हो रहा है।  14 जिलों की 93 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमदाबाद में मतदान किया। सुबह 9 बजे तक 4.63% वोटिंग हो चुकी है। 

दूसरे चरण में में करीब ढाई करोड़ मतदाता 833 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। पहले चरण में कम मतदान के बाद यह चरण बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। पहले चरण में 1 दिसंबर को मतदान हुआ था जिसमें लगभग 63.31 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।  पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले गए थे। 

दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाकार्जुन खड़गे, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने जनता से अधिक से अधिक मतदान की अपील की है। 
 
गुजरात में बीजेपी पिछले 27 सालों से सत्ता में है और एक बार फिर से वापसी की उम्मीद लगाए है। इस बार बीजेपी को कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी से भी टक्कर मिल रही है। गौरतलब है कि गुजरात में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 182 में से 92 सीटों पर जीत आवश्यक होती है।