Gujarat CM Bhupendra Patel Oath Ceremony: गुजरात में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है. गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ले ली है.
देंखे लाइव-
इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात राज्यपाल आचार्य देवव्रत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, सीएम योगी, देवेंद्र फडनवीस, एकनाथ शिंदे, स्मृति ईरानी, दुष्यंत चौटाला, महेंद्र पांडेय, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे सिंधिया, रघुवर दास, जी किशन रेड्डी, मनोहर लाल समेत कई नेता मौजूद हैं.
भूपेंद्र पटेल ने ली सीएम पद की शपथ-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उन्हें राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सीएम पद की शपथ दिलाई.
भूपेंद्र कैबिनेट में ये होंगे मंत्री-
सीएम भूपेंद्र पटेल के बाद करीब 16 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है. जिसमें कनुभाई देसाई, ऋषिकेश पटेल, राघवजीभाई पटेल, बलवंत सिंह राजपूत, भानुबेन चिल्लाई, कुबेरभाई डिंडोर, कुंवरजी बावडिया, अय्यर मोलूभाई बेरा, हर्ष संघवी, जगदीश विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम सोलंकी, बच्चूभाई खाबाद, मुकेशभाई पटेल, प्रफुल्ल पानसेरिया, भीखू सिंह परमार और कुंवरजीभाई हलपति शामिल हैं.
ये होंगे कैबिनेट मंत्री-
कनुभाई देसाई
ऋषिकेश पटेल
राघवजीभाई पटेल
बलवंत सिंह राजपूत
भानुबेन चिल्लाई
कुबेरभाई डिंडोर
कुंवरजी बावडिया
अय्यर मोलूभाई बेरा
ये होंगे स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री-
हर्ष संघवी
जगदीश विश्वकर्मा
ये होंगे राज्य मंत्री-
पुरुषोत्तम सोलंकी
बच्चूभाई खाबाद
मुकेशभाई पटेल
प्रफुल्ल पानसेरिया
भीखू सिंह परमार
कुंवरजीभाई हलपति