केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज गुजरात में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया। गुजरात में दो चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। चुनावों के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने चुनावी तिथियों का ऐलान करते हुए बताया कि दिव्यांगों के लिए अलग से 182 अलग से पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे और 3.24 लाख वोटर पहली बार वोट देंगे । 


https://youtu.be/wMrlAiN4_gA

 

चुनाव आयोग इससे पहले हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर चुका है लेकिन उस समय यह माना जा रहा था कि हिमाचल के साथ ही गुजरात विधानसभा के लिए भी की तिथियां घोषित की जाएंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं था।  18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं और बहुमत का जादुई आंकड़ा 92 है। साल 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। विपक्षी कांग्रेस को 77 और अन्य को छह सीटें हासिल हुई थीं। 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से से ही यह सवाल उठ रहा था कि आखिर हिमाचल के साथ होने वाले गुजरात के चुनाव का ऐलान क्यों नहीं किया गया। विपक्षी दलों द्वारा इस देरी का कारण गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व निर्धारित दौरों को बताकर चुनाव आयोग को निशाने पर लिया जा रहा है।