गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में नाराजगी का दौर भी शुरू हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘गुरु भाई’ योगी देवनाथ बापू ने गुजरात बीजेपी से इस्तीफा दे दिया हैं. 


उन्होंने बीजेपी से नाराजगी के चलते इस्तीफ़ा दिया हैं. गुजरात चुनाव में कच्छ की रापर सीट से टिकट न मिलने से नाराज योगी देवनाथ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. साथ ही उनके कई अनुयायियों ने भी नाराजगी जताई है. फ़िलहाल बीजेपी के लिए हिमाचल में भी मुश्किलों का दौर जारी हैं क्योंकि पार्टी के कई नेता खुलेआम नाराजगी ज़ाहिर कर रहें है.

जानिए कब होगी वोटिंग-

बता दें कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग ने हिमाचल में 12 नवंबर तो वहीं गुजरात के लिए दो चरण 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को वोटिंग का ऐलान किया है. साथ ही दोनों ही राज्यों में नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किये जायेंगे.

मिशन गुजरात के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी-

बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी. पहली लिस्ट में 160 नाम शामिल हैं. बीजेपी ने क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को भी चुनाव मैदान में उतारा है. वे जामनगर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी बनाई गई हैं.

दिल्ली में BJP की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बुधवार को हुई मैराथन मीटिंग के बाद लिस्ट जारी की गई है. सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से चुनाव मैदान में उतरेंगे. इस लिस्ट में बीजेपी ने 38 विधायकों का टिकट काटा है. कांग्रेस से आए हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकुर को भी टिकट दिया गया है.

देखिये बीजेपी की पहली लिस्ट में कौन-कौन है शामिल..!