भोपाल- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को भोपाल आए. धर्मपत्नी सविता कोविंद के साथ वे विशेष विमान से शाम को भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। शनिवार को राष्ट्रपति भोपाल में दो अहम और बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति कोविन्द ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित 'एक देश-एक स्वास्थ्य सेवा" पर आरोग्य मंथन कार्यक्रम का दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में CM शिवराजसिंह ने बताया कि हमने कोविड से लड़ने के लिए तीनों पद्धतियों का उपयोग प्रयोग किया। काढ़े का वितरण कराया। योग से निरोग अभियान भी हमने शुरू किया। उन्होंने कहा कि - हमारी आंत-दांत शाकाहार के लिए बने हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति कोविन्द को आंवले का पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि आज के बच्चे पिज्जा खाते हैं और थम्स अप पीते हैं। ऐसे में खाना कैसे पचा सकेंगे?  

इसके बाद राष्ट्रपति कोविंद मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में स्वास्थ्य विभाग के 8 शहरी स्वास्थ्य संस्था भवनों का भूमिपूजन करेंगे। वे 4 स्वास्थ्य संस्थाओं के नव-निर्मित भवनों का लोकार्पण भी करेंगे। इन भवनों को 72 करोड़ 3 लाख 94 हजार की लागत से बनाया गया है. राष्ट्रपति रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी डिसीज का भूमिपूजन करेंगे। 182 बिस्तर के इस सेंटर को 55 करोड़ 63 लाख की लागत से तैयार किया जाएगा. राष्ट्रपति कोविंद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ऑर्थोपेडिक का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही महाहिम अधीक्षक कार्यालय और सेंट्रल ड्रग स्टोर भवन निर्माण का भूमिपूजन भी करेंगे।

https://twitter.com/i/broadcasts/1OyKADpYmrzxb

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजभवन में रुके हैं। राष्ट्रपति को यहां ज्वार की रोटी, मल्टी ग्रेन आटे से बनी रोटी दी जाएगी. सब्जियों में महामहिम को मूंग दाल, भरवा परवल, टिंडा करी, लहसुनी पालक, भरवा करेला दिए जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी को बिना शक्कर की गुलाब जामुन भी परोसी जाएगी। खाने के बाद उन्हें नारियल पानी और पैक्ड वॉटर सर्व किया जाएगा। उनकी सुरक्षा से लेकर खान-पान तक की सभी जिम्मेदारियों के लिए अलग-अलग कई टीमों को लगाया गया है। 

राष्ट्रपति की हेल्थ चेकअप के लिए राजभवन में 9 डॉक्टर्स की टीम तीन शिफ्ट में तैनात है। राष्ट्रपति कोविंद के सीधे संपर्क में आने वाले सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही यहां तैनात किया गया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी निगरानी खुद पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर कर रहे हैं। राष्ट्रपति कुछ ही देर में सुबह 10:35 बजे राजभवन से रवाना होकर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे।