रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। आदमपुर उपचुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। जेल से रिहा होने के बाद बाबा गुरमीत राम रहीम ने बरनावा बागपत पहुंचकर अपने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो जारी करके मिलने के दिशा निर्देश किए जारी के हैं। इसके बाद अब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राजस्थान के एक आश्रम में भी जा सकता है।

 गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। इससे पहले गुरमीत राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी। राम रहीम को भारी सुरक्षा के बीच जून में जेल से रिहा किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम बागपत स्थित अपने आश्रम में गए। आपको बता दें, कि दो ननों से रेप और दो हत्याओं का दोषी पाए जाने पर राम रहीम को सज़ा सुनाई गई थी।

इससे पहले इसी साल 7 फरवरी को गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिली थी। राम रहीम को 28 फरवरी को पैरोल पूरी करने के बाद सुनारिया जेल लाया गया था। पिछले साल भी डेरा अध्यक्ष को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सुबह से शाम तक आपातकालीन पैरोल दी गई थी। सरकार ने राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा भी मुहैया कराई थी। क्योंकि बताया जा रहा था, कि उनकी जान को खतरा है। पैरोल के दौरान राम रहीम ज्यादातर समय अपने गुरुग्राम आश्रम में ही रहा। सरकार ने ADGP (CIED) की रिपोर्ट को सुरक्षा का आधार बनाया है।