मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। गुरमीत सिंह मध्य प्रदेश से पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी जस्टिस रह चुके हैं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की थी। इसके बाद चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने प्रस्ताव भेजा।