बकस्वाहा मुख्यालय 10 किलोमीटर दूर स्थित कछार गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, गांव के लोगों में उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्कूल के पास लगा हैंडपंप अचानक आग और पानी उगलने लगा। 

ग्रामीणों ने बताया की इस गांव में दो हैंडपंप है जिससे गांव वाले अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी भरते हैं, लेकिन आज सुबह इनमें से एक हैंडपंप से आग और पानी खुद ही निकल रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी, इसके साथ ही गांव वाले दहशत में है कि इसके चलते कोई अनहोनी न हो जाए।ए।