राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन भ्रष्ट शासकीय सेवकों की संपत्ति राजसात करने के लिये उनके प्रकरण विशेष न्यायालय को सौंप दिये हैं। 

इनमें तत्कालीन संयुक्त आयुक्त उपायुक्त राहत भोपाल डॉ. रविकांत द्विवेदी, उपायुक्त आबकारी विभाग इंदौर नवल सिंह जामोद तथा टाईम कीपर लोनिवि इंदौर गुरु कृपाल सिंह सुजलाना शामिल हैं तथा इनके खिलाफ वर्ष 2014 में भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति के प्रकरण दर्ज किये गये थे। जांच में इनकी सम्पत्तियां ज्ञात आय के स्रोतों से ज्यादा संचित होना पाई गई थी।