पंजाब से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। इन सीटों के लिए क्रिकेटर हरभजन सिंह, पंजाब के आप सह प्रभारी राघव चड्ढा, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक के नाम घोषित किए गए हैं। वहीं लिस्ट में शामिल एक नाम ने सभी को चौंका दिया है।
आप ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल के नाम का भी एलान किया है। मित्तल का नाम अभी तक कहीं चर्चा में नहीं था। वहीं पंजाब से बाहर के लोगों के नाम सामने आने से विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने कहा है कि राज्यसभा के लिए प्रत्याशी पंजाब से बाहर के नहीं होने चाहिए। खैरा ने नामों की लिस्ट ट्वीट करते हुए कहा कि यदि ये संभावित राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची है तो यह पंजाब के लिए सबसे दुखद खबर है और यह हमारे राज्य के लिए पहला भेदभाव होगा। हम किसी भी गैर पंजाबी को नामांकित किए जाने का डटकर विरोध करेंगे।
आप का खालिस्तानी कनेक्शन खतरनाक
क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर सोमवार सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। यहां मीडिया से बात कर गंभीर ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा खालिस्तानियों को सपोर्ट करने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का बॉर्डर स्टेट है। देश के लिए खालिस्तानियों को सपोर्ट करना सही नहीं होगा।