पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। भारत के इस पूर्व स्पिनर ने अपने कोरोना टेस्ट के बाद खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उन्हें कोरोना हो गया है। साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों को टेस्ट करने के लिए कहा गया है।