हार्दिक पटेल अब औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सीआर पाटिल और नितिन पटेल की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की है। हार्दिक पटेल ने बीजेपी में शामिल होने से पहले ही कांग्रेस से सारे नाते तोड़ लिए थे।
हार्दिक के साथ नज़र आए सीआर पाटिल-
हार्दिक को बीजेपी में शामिल कराने की औपचारिकता गुजरात प्रदेश कार्यालय कमलम में हुई। हार्दिक ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और नितिन पटेल समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी में पार्टी का गमछा पहना। इस मौके पर हार्दिक पटेल ने दावा किया है कि वह निकट भविष्य में कांग्रेस के विधायकों को भी बीजेपी में लाएंगे।
हार्दिक ने कहीं यह बात-
गुजरात कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल ने आज बीजेपी में शामिल होने से पहले एक ट्वीट में कहा कि राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूँ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा।
एक सिपाही बनकर काम करूँगा-
पार्टी ज्वाइन करने के बाद हार्दिक बोले, आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय "श्री कमलम" में परिश्रमी प्रदेश अध्यक्ष श्री सी.आर पाटिल जी, पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल और हज़ारों लोगों की उपस्थिति में संतो के आशीर्वाद के साथ बीजेपी में शामिल हुआ। माँ भारती के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी के नेतागण एवं कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत को विश्वगुरु बनाने के अभियान में एक सच्चा सिपाही बनकर काम करूँगा। मेरा गुजरात श्रेष्ठ है, सर्वश्रेष्ठ बनेगा।