Haridwar News: हरिद्वार से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं. जहां पर एक महिला ने अपने ही सात साल के बच्चे को गंगा में बार-बार डुबकी लगवाकर मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, इस बच्चे को ब्लड कैंसर था, जिसके कारण परिजनों को उम्मीद थी कि गंगा में डुबकी लगवाने से उनका बच्चा ठीक हो जाएगा.
इसी अंधविश्वास के चलते बच्चा परिजनों से सामने ही गंगा में डुबकी लगाते समय ख़ूब चीखता रहा. इस दौरान परिजन हर की पौड़ी पर मंत्रों का जाप करते रहें. इसी लापरवाही के कारण दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई. इस घटनाक्रम के दौरान आसपास खड़े कई लोगों ने बच्चे की चीखें सुनकर महिला को रोकने के लिए भरपूर कोशिश की लेकिन, उसने उनकी एक बात नहीं सुनी और वो लगातार बच्चे को डुबकी लगवाती रहीं.
काफी देर बहस के बाद लोगों ने जब महिला को रोका तब तक काफी देर हो चुकी थी क्योंकि बच्चे ने दम तोड़ दिया था. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास खड़े लोगों ने बच्चे की चीखें सुनकर महिला को रोकने की भी कोशिश की. उसने उनकी एक बात नहीं सुनी और वो लगातार बच्चे को गंगा में डुबकी लगवाती रहीं. इस घटना के बाद वहां हंगामा हो गया, लोगों ने जब तक उस महिला को रोका तब तक तो बच्चे की जान जा चुकी थी.
पौड़ी पुलिस थाने की प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि बच्चे के माता-पिता और चाची को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चा अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहता था. परिवार बच्चे के ठीक होने की उम्मीद लिए गंगा में डुबकी लगवाने लेकर आये थे. इसी दौरान पानी में दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई. फ़िलहाल, परिजनों से मामले में आगे पूछताछ की जा रही है.