तरबूज गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखता है और साथ ही विटामिन और मिनरल्स भी प्रदान करता है। अक्सर कुछ लोगों की शिकायत होती है कि तरबूज से उन्हें पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसका कारण तरबूज में कोई दोष नहीं है बल्कि तरबूज खाने का तरीका गलत है। तरबूज खाते समय आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि तरबूज के साथ क्या नहीं खाना चाहिए।

तरबूज के साथ क्या नहीं खाना चाहिए

अक्सर लोग जब फल खाने बैठते हैं तो उस पर नमक या काला नमक डाल देते हैं. यह निश्चित रूप से फल के स्वाद को बढ़ाता है लेकिन यह फल को उसके पोषण से वंचित कर देता है, अगर आप तरबूज के भरपूर पोषण का लाभ उठाना चाहते हैं तो नमक न डालें। नमक की वजह से आपका शरीर तरबूज के सभी पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है, इसलिए तरबूज खाने के साथ या तुरंत बाद मीठे या नमकीन खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

यह खाना नुकसान भी पहुंचा सकता है

तरबूज के साथ अंडा या तला हुआ खाना या तरबूज खाने के आधे घंटे बाद नहीं खाना चाहिए। तरबूज जितना रसदार होता है उतना ही यह फाइबर से भरपूर होता है। तला हुआ खाने से तरबूज के जूस का पूरा फायदा नहीं मिलता है। अंडे और तरबूज स्वाद में अलग होते हैं इसलिए इन्हें एक साथ खाने से नुकसान भी हो सकता है।