सर्दी में होने वाली आम सर्दी-खांसी की समस्या, ऐसे में इन चीजों का सेवन करें, सर्दी-खांसी, वायरल, फ्लू जैसे रोग दूर रहेंगे
सर्दी का मौसम आते ही सर्दी-खांसी हो जाती है। सर्दी के मौसम में खांसी, जुकाम, वायरल और फ्लू जैसी बीमारियां होना आम बात है। इसलिए इस मौसम में लाइफस्टाइल और डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।
अदरक
अदरक का सेवन करने से सर्दी के सभी लक्षणों से राहत मिलती है। अदरक गर्म और जलनरोधी गुणों से भरपूर होता है। जो बंद नाक, गले की खराश समेत कई बीमारियों से निजात दिलाता है। इसके सेवन के लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं।
लहसुन
सर्दियों के मौसम में लहसुन का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन की तासीर गर्म होती है। जिससे यह आपके शरीर को अंदर से गर्म रखता है और आपको सर्दी, फ्लू जैसी बीमारियों से बचाता है।
शहद
सर्दियों के मौसम में शहद का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शहद आपके शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ गले की खराश से भी राहत दिलाने का काम करता है।
सूखे मेवे
सूखा मोवा हर मौसम में खाया जा सकता है. लेकिन अगर आप सर्दियों में अपने दिन की शुरुआत सूखे मेवों से करते हैं तो आप खांसी-जुकाम से बचे रह सकते हैं।