रात में खाने से बचें: रात में खाया हुआ खाना आपकी अच्छी और बुरी नींद का कारण होता है। सर्दी के मौसम में बाजारों में कई तरह की सब्जियां मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियां ऐसी भी होती हैं। जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। इन्हें खाने से आपकी नींद भी खराब हो सकती है। इसके अलावा इससे कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं।

रात में खाया हुआ खाना आपकी नींद को प्रभावित करता है। अगर आप बिना वजह रात को नहीं सोते हैं या सुबह उठकर थकान महसूस करते हैं तो याद रखें कि आपने रात के खाने में क्या खाया। रात में खाया हुआ खाना अक्सर आपकी अच्छी और बुरी नींद का कारण बन सकता है।

रात को सोने से पहले नहीं खानी चाहिए ये चीजें-

टमाटर: टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसे हम लगभग सभी सब्जियों में मिलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने से पहले इसे नहीं खाना चाहिए। ये एसीडिक होता है, जिसका सेवन करने पर रात में अपच हो सकता है। इसके अलावा इसमें टायरामाइन भी होता है। जो कि एक अमीनो एसिड है, जो मस्तिष्क की गतिविधियों को बढ़ाने में मदद करता है। इससे नींद की समस्या हो सकती है।

ब्रोकली: ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जिसे पचने में काफी समय लगता है। इसमें ट्रिप्टोफैन होता है और नींद में मदद करता है, लेकिन अगर आप इसे सोने से पहले कच्चा खाते हैं, तो आपको नींद आने में परेशानी हो सकती है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसे पचने में अधिक समय लगता है। जिससे आपको नींद आने में परेशानी होगी।

पनीर: पनीर अमीनो एसिड टायरामाइन से भरपूर होता है। जिससे आपका दिमाग लंबे समय तक सक्रिय रहता है। यह आपको परेशान कर सकता है और आपके देर तक जागे रहने का कारण बन सकता है।

प्रोटीन से भरपूर होता है चिकन-

चिकन: चिकन प्रोटीन से भरपूर होता है। जिसे पचाने के लिए काफी एनर्जी की जरूरत होती है। इस प्रोटीन में अमीनो एसिड टाइरोसिन होता है। जिससे ब्रेन एक्टिविटी बढ़ जाती है।
मसालेदार खाना खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

मसालेदार खाना: मसालेदार खाना खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जिससे नींद आने में भी परेशानी होती है। इसके अलावा अगर सोने से पहले मसालेदार खाना खाया जाए तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। जिससे आपको नींद आने में भी परेशानी हो सकती है।

दही: दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसे रात के समय नहीं खाना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है और इसे पचने में भी समय लगता है। जिससे आपको रात भर बेचैनी महसूस हो सकती है। इसके अलावा आयुर्वेद कहता है कि रात के समय दही का सेवन अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे कफ का विकास होता है।