चुकंदर का जूस बनाने की विधि और फायदे: चुकंदर के जूस के कई फायदे हैं। चुकंदर विटामिन-B, विटामिन-C, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो डायबिटीज, हार्ट और एनीमिया जैसी बीमारियों के लिए फायदेमंद है। ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने के लिए आप चुकंदर का जूस पी सकते हैं। अगर आप रोजाना चुकंदर का जूस पीते हैं तो यह आपको कई बीमारियों से दूर रखता है।
चुकंदर के जूस की रेसिपी:-
चुकंदर का जूस बनाने के लिए सामग्री:
- चुकंदर का जूस बनाने के लिए 2-3 चुकंदर, नींबू का रस और काला नमक चाहिए।
चुकंदर का जूस कैसे बनाये:-
- चुकंदर को अच्छे से धोकर छील लें।
- अब छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। चुकंदर के टुकड़ों को जार में डालें और चलाएं।
- इसमें काला नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब चुकंदर के रस को छलनी से छान लें।
- छलनी को अच्छे से दबाएं, ताकि सारा रस अच्छे से निकल जाए। छलनी में बचे बारीक चुकंदर को अलग कर लें और जूस पी लें।
- इसे पीने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।
पेट साफ करने के लिए: चुकंदर का जूस पीना पेट को साफ रखने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंाकि चुकंदर का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए चुकंदर का जूस पीना कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंॉकि चुकंदर के जूस में ढेर सारे पोषक तत्वक होते हैं, जो शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉबल लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
खून का बढ़ना डॉक्टर कहते हैं कि चुकंदर का जूस पीने से शरीर से खून की कमी दूर होती है। चुकंदर का जूस एनीमिया जैसे रोग में लाभकारी होता है। सर्दियों में चुकंदर का जूस पीने से बीमारियां दूर रहती हैं। चुकंदर का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद चुकंदर का जूस भी हार्ट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में चुकंदर का जूस पीने से ब्लड फ्लो नॉर्मल रहता है। इसमें B विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद चुकंदर का जूस त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। जब रक्त शुद्ध होता है, तो त्वचा की कोशिकाएं कांतिमान हो जाती हैं। चुकंदर का जूस पीने से त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और चेहरे पर निखार आता है।