जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, इसका प्रभाव आपके शरीर और चेहरे पर दिखना शुरू हो जाता है। बढ़ती उम्र के कारण आंखों के पास की त्वचा में झुर्रियां पड़ जाती हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, सही खान-पान की कमी, जरूरत से ज्यादा तनाव, ये चीजें आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं। ऐसे में आपको अपनी व्यस्त जीवनशैली से समय निकालने की जरूरत है और अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

हर कोई जवान और स्वस्थ रहना चाहता है। हर कोई जीवन के हर पड़ाव की बीमारियों और परेशानियों से दूर रहना चाहता है। विशेषज्ञों का मानना है कि संतुलित आहार, अच्छी जीवनशैली और व्यायाम से आप हमेशा जवान रह सकते हैं। अगर आप भी रहना चाहते हैं जवां और हेल्दी तो खाएं ये सब्जियां। त्वचा को होने वाले इस नुकसान को कम करके, चेहरे को एक युवा और चमकदार लुक में वापस लाया जा सकता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ ही चीजों को शामिल करना होगा। जिसके बारे में न्यूट्रिशनिस्ट बताते हैं।

प्याज: लगभग हर भारतीय सब्जी में डाला जाने वाला प्याज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह धमनी के थक्के जमने से बचाता है। इसके साथ ही प्याज शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है।

पत्ता गोभी: पत्तेदार साग एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो न केवल कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं, बल्कि त्वचा को UV रेज़ से भी बचाते हैं। इसे कच्चा या हल्का पकाकर खाएं। डॉक्टर्स के अनुसार फूलगोभी खाने का सबसे अच्छा तरीका है इसे हल्का भून कर या भाप में पका कर। इससे इसके पोषक तत्व शरीर में अच्छे से अवशोषित हो जाते हैं।

गाजर: गाजर में बीटा-कैरोटीन और ऑरेंज पिगमेंट होते हैं, जो न केवल त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं, बल्कि ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं, जिससे हमें बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। रोजाना एक गिलास इस सब्जी का जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और फेफड़ों के कैंसर का ख़तरा कम होता है।

अंगूर: खट्टे-मीठे फलों में रेस्वेराट्रोल और विटामिन-सी होता है। एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर, अंगूर त्वचा की कोशिकाओं को टूटने से रोकता है। अगर रोजाना सेवन किया जाए तो बैंगनी अंगूर का रस धमनियों में रक्त के थक्कों के खतरे को भी कम कर सकता है।

संतरा: संतरा न केवल विटामिन सी से भरपूर होता है बल्कि एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। ये तत्व न केवल त्वचा के लिए अच्छे हैं, बल्कि कैंसर को रोकने और कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मददगार साबित होते हैं।

पालक: पालक आयरन से भरपूर होता है। पालक में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो झुर्रियों को बनने से रोकता है। हरे पत्तों वाली यह सब्जी मोतियाबिंद से भी बचाती है। पालक में विटामिन-K की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाता है और शरीर को फेफड़ों के कैंसर और हृदय रोगों से बचाने में मदद करता है।

टमाटर: टमाटर एक एंटीऑक्सिडेंट है और लाइकोपीन के मुख्य स्रोतों में से एक है। ये शरीर को इसोफेजियल, पेट और कोलन कैंसर से बचाता है। टमाटर को पकाने या डिब्बाबंद करने पर भी उनका लाइकोपीन नष्ट नहीं होता है। तो चाहे आप इसका जूस निकालिए, चटनी में खाइए या ग्रेवी में डालिए, इस लाल लरंग की सब्जी के गुण जवां दिखने में मददगार साबित होते हैं।