अंजीर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर सुबह इसका पानी पीने से सेहत अच्छी रहती है। डाइजेशन सिस्टम बेहतर बना रहता है। बीपी और हड्डियों से जुड़ी परेशनियों कम हो जाती हैं। पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर में पोटैशियम होता है जो बीपी को कंट्रोल करता है। यह ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल करने में मदद करता है।
अंजीर का पानी एंटी आक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने का खतरा कम हो सकता है।अंजीर के पानी का इस्तेमाल करने से हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंजीर का पानी कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
ब्लड प्रेशर रहता कंट्रोल:
हाई ब्लड प्रेशर कई बीमारियों की वजह बनाता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है।ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अंजीर के पानी का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर के पानी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
दिल की सहेत का रखे ख्याल:
रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से हार्ट की हेल्थ ठीक रहती। यह फाइबर और पोटैशियम का समृद्ध स्रोत है। इस पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं।
डायबिटीज के लिए फायदेमंद:
न्यूट्रिशन से लेस अंजीर से ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल किया जा सकता है। माना जाता है कि टाइप-2 डायबिटीज में अंजीर का पानी पीने से ग्लूकोज का लेकव कंट्रोल रहता है। अंजीर को स्मूदी या सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद:
अंजीर के पानी के इस्तेमाल से स्किन को भी कई फायदा पहुंचाता है। क्योंकि अंजीर का पानी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में कारगर होता है। अंजीर के पानी से चेहरे को साफ भी कर सकते हैं।
वेट लॉस में मदद करे:
वेट लॉस डाइट में अंजीर का पानी शामिल कर सकते हैं। जिन लोगों को वजन कंट्रोल करना है, वो सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं, यह बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा, जिससे वजन कम होने में मदद मिलेगी।
पेट के लिए फायदेमंद:
अंजीर के पानी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है और पाचन संबंधी समस्या को दूर करने में भी मददगार साबित होता है।