बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद है मेथी: मेथी के बीज का इस्तेमाल वजन घटाने से लेकर पेट की समस्याओं को कम करने तक हर चीज के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में भी मेथी के बीज के कई फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेथी दाना सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि कई और कमों में भी इस्तेमाल में लाया जाता है।
अगर आप अपने बालों में मेथी दाना लगाते हैं तो इससे आपके बाल घने और लंबे हो जाएंगे। और लोग आपके खूबसूरत बालों का राज पूछेंगे। आपको केवल यह जानने की जरूरत है कि मेथी के बीज का उपयोग कैसे करें? इसी से जुड़े हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बालों के झड़ने से छुटकारा पा सकते हैं और बालों को घना बना सकते हैं। इनका लगातार इस्तेमाल आपके बालों को चमकदार बना देगा।
मेथी दाना में आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों ही चीजें बालों के लिए जरूरी हैं। यही वजह है कि ये बीज बालों से जुड़ी कई समस्याओं जैसे बालों का झड़ना, डैंड्रफ, रूखे बेजान बाल आदि से निजात दिला सकते हैं।
मेथी दाना कैसे इस्तेमाल करें-
मेथी के दानों को अलग-अलग तरीकों से शामिल कर इनके पोषक तत्वों का भी लाभ उठाया जा सकता है। मेथी के दानों को रात भर भिगोकर सलाद में डाला जा सकता है। मेथी के दानों का प्रयोग दालों और सब्जियों में मसाले के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए आपको इन बीजों को हल्का भूनना होगा। ठंडा होने पर इसे एक शीशी में भर लें और फिर इसका इस्तेमाल करें।
सूखे मेथी के दानों को पाउडर के रूप में पीस लें और फिर इसे अपने मसाले के मिश्रण में मिला दें। किसी भी डिश में इस मसाले का इस्तेमाल करें। मेथी के दानों को सब्जियों में भी डाला जा सकता है। मेथी दाना पानी पिएं और लगाएं। सुबह खाली पेट पानी पिएं। मुट्ठी भर मेथी दानों को रात भर पानी में भिगो दें। इसे छानकर सुबह पी लें। पानी खाली पेट पीना चाहिए।
बालों में लगाने का तरीका-
एक मुट्ठी मेथी के दानों को एक कप पानी में रात भर के लिए भिगो दें। सुबह इस मेथी को पानी समेत उबाल लें। उबालने के बाद इसे ठंडा होने दें और फिर बीजों को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें। बचे हुए मेथी के पानी में 3-4 गुड़हल के पत्ते और फूल डालें। पेस्ट और पानी मिलाकर तैयार पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बालों को गुनगुने पानी और माइल्ड शैम्पू से धो लें। इस हेयर मास्क को हफ्ते में दो बार लगाएं।
मेथी के बीज के फायदे-
दो चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इसका पेस्ट बना लें। दानों को अच्छा टेक्सचर देने के लिए इसमें मेथी के दानों का पानी डालिए। तैयार पेस्ट में एक चम्मच गाढ़ा नारियल का दूध मिलाएं। इस मिश्रण को लगाकर स्कैल्प पर मसाज करें और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपने बाल धो लें। हफ्ते में दो बार हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। मेथी के दानों का पानी छानने के बाद इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें। इसे सुबह हेयर स्प्रे की तरह लगाएं। शाम को बाल धो लें।