डायबिटीज एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, एक बार व्यक्ति को हो जाए तो फिर व्यक्ति को जीवन भर इसके साथ रहना पड़ता है, क्योंकि दुनिया के बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी इसका कोई ठोस इलाज नहीं खोज पाए हैं, ऐसे में बचने के लिए आपके पास ही एक विकल्प बचता है। जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं उन्हें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए, नहीं तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
डायबिटीज नियंत्रित करने वाली पत्तियां
डाइटीशियनेस का कहना है, कि अगर हम कुछ पत्तियों को चबाकर खा लें या उनका सेवन करें तो ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है, आइए जानते हैं कौन से हैं वो पत्ते।
करी पत्ते: करी पत्ता डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए रामबाण का काम करता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज नहीं बढ़ती है।
करी पत्ते के फायदे: करी पत्ता एक सुगंधित पत्ता होता है जिसे सब्जियों में डाला जाता है। इन पत्तों का इस्तेमाल करी बनाने में किया जाता है। दक्षिण भारत में करी पत्ते के बिना कोई भी सब्जी नहीं बनती है। करी पत्ते में कई गुण छिपे होते हैं। जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। करी पत्ते का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में किया जाता है। दक्षिण भारत में इसे 'कड़ी पत्ता' कहा जाता है।
मेथी के पत्ते: मेथी के पराठे तो आपने बनाये ही होंगे जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, यह डायबिटीज के रोगियों के लिए एक फायदे का सौदा है क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
आम का पत्ता: आम का स्वाद आपको इसकी ओर आकर्षित करता होगा, लेकिन क्या आपने इसके पत्ते का सेवन किया है? आम के पत्ते फाइबर, विटामिन सी और पेक्टिन से भरपूर होते हैं, जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। आप चाहें तो इसे धोकर चबा सकते हैं या पत्तों को पानी में उबालकर गर्म करके छान कर पी सकते हैं।
नीम की पत्तियां: नीम की पत्तियां स्वाद में बहुत कड़वी होती हैं, लेकिन यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि है और इसके फायदों से कोई इंकार नहीं कर सकता है। फ्लेवोनॉयड्स के साथ-साथ इन पत्तियों में एंटी-वायरल गुण भी होते हैं जो मधुमेह के प्रभाव को कम करते हैं। कुछ लोग इसे चबाकर खाते हैं या इसके पत्तों को सुखाकर चूर्ण बनाकर पानी के साथ पीते हैं।
यहां दी गई जानकारी घरेलू उपचार और सामान्य ज्ञान पर आधारित है। इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।