सर्दियों की कड़कड़ाती ठंड में लोग अपनी अच्छी सेहत के लिए सुबह-सुबह योग-प्राणायाम करते हैं। हरी सब्जियाँ और फल भी स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। सर्दियों में गुड़ खाने के भी कई फायदे होते हैं। ठंड के मौसम में खाली पेट गुड़ खाने से कई फायदे होते हैं।

1.  ब्लड प्रेशर

गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा गुड़ एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना खाली पेट गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।यह पोटैशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है।

2. एनीमिया

गुड़ आयरन और फोलेट से भरपूर होता है। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उन्हें खाली पेट गुड़ का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है।

3. हड्डियां होती हैं मजबूत

गुड़ से कैल्शियम और आयरन भी मिलता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। हड्डियों से जुड़ी किसी भी बीमारी से पीड़ित लोगों को गुड़ का सेवन करना चाहिए।

4. आलस्य होता है दूर

गुड़ में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर से आलस्य और थकान को दूर कर तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। रोजाना खाली पेट गुड़ खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

5. पेट संबंधी रोग

रोजाना गुड़ खाने से अपच, कब्ज, पेट दर्द जैसी पेट संबंधी बीमारियों से बचाव होता है। इन चीजों का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को गर्मी भी मिलती है।