बारिश का मौसम हो या फिर सर्दी का..! भारत के लोग खुशनुमा माहौल में चाय को हमेशा याद करते हैं. सर्दी के ठंडे मौसम में चाय की तलब ज्यादा रहती है. तो अगर आपको सर्दी-खांसी या गले में खराश है तो इस मसाला चाय से बढ़कर कुछ नहीं है. इस चाय में मौजूद पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत करते हैं.

1.मसाला चाय कैसे बनाये-

- मसाला पाउडर बनाने के लिये अदरक को पीस लीजिये.

- अब एक बर्तन धीमी आंच पर रखें और उसमें लौंग, काली मिर्च, इलायची और दालचीनी डालें.

-इन सभी को ठंडा होने दें और फिर इन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें.

-इस पाउडर में पिसा हुआ अदरक और जायफल पाउडर डालकर फिर से पीस लें.

2.इन बातों पर विशेष ध्यान दें-

-मसाला चाय बनाते समय दूध और पानी की मात्रा का ध्यान रखें.
-चाय को ज्यादा देर गैस पर न रखें.
-अगर आपको ज्यादा चटपटा और तीखा मसाला पसंद नहीं है तो मसालों की मात्रा कम कर दें. काली मिर्च और दालचीनी का प्रयोग कम से कम करें.

3.इस चाय के फायदे-

ज्यादातर लोगों को ठंड के मौसम में हड्डियों में दर्द और शरीर में सूजन की शिकायत रहती है। तो आप अपने शरीर में दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए अदरक और लौंग को मसालेदार चाय में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इन समस्याओं में भी अदरक और लौंग फायदेमंद होते हैं।

4.रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी-

मसाला चाय में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स जैसे गुण होते हैं जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं. ठंड में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और रोग बढ़ जाते हैं, इन रोगों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए इस मसाला चाय का सेवन करना चाहिए.

5.सर्दी-खांसी में मिलेगी राहत- 

सर्दी के मौसम में बच्चों से लेकर बुढ़े तक सभी लोग सर्दी-खांसी जैसे वायरल के शिकार हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप अदरक, तुलसी जैसी सामग्री से बनी लाजवाब मसालेदार चाय का सेवन करते हैं तो आपको कम समय में फायदा नजर आएगा. साथ ही सर्दी-खांसी-फ्लू से राहत मिलेगी.