घी स्वस्थ वसा से भरपूर होता है. घी के सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ता है. इसके अलावा घी सबसे बड़ी बीमारी यानि थायराइड में भी फायदेमंद है. भारतीय व्यंजनों में घी का विशेष महत्व है. चाहे पूजा-पाठ हो, बीमारी हो या फिर रोजमर्रा का खान-पान, हम देशी घी का भरपूर इस्तेमाल करते हैं. खासकर लोग रोटी और खिचड़ी और अन्य सब्जियों में घी डालना पसंद करते हैं.

आयुर्वेद के अनुसार घी का अपना विशेष महत्व है. इसे रोजाना खाने से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है. देसी घी न सिर्फ पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है बल्कि कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है. लेकिन घी का अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है.

तो आज जानिए किस बीमारी के मरीजों को घी का सेवन नहीं करना चाहिए?

पेट संबंधी बीमारी

जिन लोगों को पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या या बीमारी है उन्हें घी का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि यह पाचन क्रिया को भी बिगाड़ सकता है. साथ ही अगर आपको अपच, गैस या पेट से जुड़ी समस्या है तो आपको घी बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए.

कोलेस्ट्रॉल

चूंकि घी संतृप्त वसा से भरपूर होता है, इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल काफी बढ़ सकता है. ज्यादा घी खाने से नसों में ब्लॉकेज की समस्या बढ़ जाती है. साथ ही रक्त संचार भी रुकने लगता है. इससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

सर्दी, खांसी या बुखार होने पर

स्वास्थ्य विशेषज्ञों या आयुर्वेद के अनुसार, जिन लोगों को सर्दी, खांसी या बुखार से जुड़ी समस्या है, उन्हें घी का सेवन नहीं करना चाहिए. घी खाने से कफ बढ़ता है और बुखार भी बढ़ सकता है.

लीवर की बीमारी वाले मरीज

लीवर की बीमारी से पीड़ित रोगी को घी का सेवन कम से कम करना चाहिए. क्योंकि, ये फैटी एसिड समस्या बढ़ा सकते हैं.

प्रेग्नेंट औरत

गर्भवती महिला को घी खाना चाहिए. लेकिन अगर गर्भवती महिला बहुत अधिक घी का सेवन करती है तो उसे लिवर से जुड़ी बीमारियां और संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है. यह महिला और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.