चेहरे के बाल: त्वचा पर बाल आना सामान्य बात है। लेकिन चेहरे के अनचाहे बाल आपकी खूबसूरती को खराब कर सकते हैं। चेहरे पर अनचाहे बाल हार्मोनल असंतुलन के कारण होते हैं। अगर आपके भी चेहरे पर ऐसे बाल हैं और आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान तरीके जिससे आप चेहरे के अनचाहे बालों को हटा सकती हैं।बिना धब्बे वाला खूबसूरत चेहरा हर किसी की पसंद होता है। लेकिन चेहरे के अनचाहे बाल खूबसूरती को खराब कर देते हैं।

कुछ लोगों की त्वचा पर अधिक बाल होते हैं और कुछ लोगों की त्वचा पर कम बाल होते हैं। कुछ महिलाओं के अपर लिप और चिन पर ज्यादा बाल होते हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। इस आसान तरीके से आप अनचाहे बालों को हटा सकते हैं।

अंडा और कॉर्न स्टार्च: अंडे का सफेद भाग और कॉर्न स्टार्च चेहरे के बालों को हटाते हैं और चमक लाते हैं. आपको बस इतना करना है कि एक कटोरी में अंडे का सफेद भाग लें और उसमें एक चम्मच कॉर्नस्टार्च मिलाएं। अब इस पेस्ट को त्वचा पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। इसके सूखने के बाद आप इसे त्वचा से खींच कर निकाल सकते हैं। इससे आपके बाल हट जाएंगे और आपकी त्वचा में भी निखार आएगा।

शहद और चीनी: शहद और चीनी का उपयोग करके घर पर प्राकृतिक मोम बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच चीनी लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इसे आग पर गर्म कर लें। इस पेस्ट को ब्लो करके बालों वाली जगह पर लगाएं और सूती कपड़े की मदद से खींचकर अलग कर लें।

चीनी और नींबू: चीनी और नींबू को बराबर मात्रा में लेकर उसमें गुनगुना पानी मिलाएं। इसके बाद इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को त्वचा पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं और गर्म पानी से धो लें। इससे सारे बाल गायब हो जाएंगे और त्वचा में निखार आएगा।

दही, बेसन और गुलाब जल : एक कटोरी में दो या तीन चम्मच बेसन लें। इसमें दो चम्मच ताजा दही मिला लें। एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब गर्म पानी से निकाल लें। इसके लगातार इस्तेमाल से आपके चेहरे पर अनचाहे बालों की समस्या दूर हो जाएगी।

बेसन और मसूर की दाल: मसूर की दाल का पेस्ट या मसूर की दाल का पाउडर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एक चम्मच मसूर दाल के पेस्ट में एक चम्मच बेसन मिलाएं। अब इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। आप नींबू की जगह कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर 20-30 मिनट के लिए लगाएं। सूखने के बाद धीरे-धीरे रगड़ कर छुड़ाएं। इसके रोजाना इस्तेमाल से आप आसानी से चेहरे के बालों से छुटकारा पा सकते हैं।